फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   labour found murdered in investigation of a girl

मजदूर ही निकला किशोरी का हत्यारा

Wed, 09 Oct 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर) Updated Wed, 09 Oct 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
labour found murdered in investigation of a girl
मालेरकोटला (संगरूर)। गांव गुआरा में सोमवार देर शाम कत्ल की गई तेरह वर्षीय मासूम किशोरी के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय एक युवक को लुधियाना के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी यहां से बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। सीआईए स्टाफ की टीम ने इस मामले की जांच 36 घंटों में पूरी कर ली और बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी मनप्रीत सिद्धू ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिस परिस्थिति में किशोरी का शव बरामद हुआ था। उससे पुलिस को शक था कि कुछ युवकों ने किशोरी से शारीरिक छेड़छाड़ के बाद उसकीहत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि गांव के किसान के पास एक माह पहले आया खेत मजदूर संतोष कुमार पिछले कई दिनों से छात्रा को स्कूल आते जाते गंदी नजरों से देखा करता था।

 सोमवार शाम जब किशोरी ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रही थी। इसी दौरान संतोष ने उसे घेर लिया और खेतों में ले जाकर दुराचार का प्रयास किया, लेकिन लड़की के शोर मचाने पर उसने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला बांधकर पहले तो खेतों में घसीट दिया और सिर पर ईंटें मार मारकर उसकी हत्या कर दी।


एसएसपी के अनुसार, बेशक अभी मृतक लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आनी शेष है, परंतु डाक्टरों के बोर्ड की प्राथमिक सूचना के मुताबिक, लड़की के साथ रेप का असफल प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed