Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   laborer fell into canal while working in Muktsar

पंजाब: मुक्तसर में फीडर पर पुल निर्माण में लगा मजदूर नहर में गिरा, आठ घंटे से तलाश जारी, नहीं लगा सुराग

Sun, 02 Mar 2025 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

गांव थांदेवाला में राजस्थान फीडर के ऊपर दो पुलों के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह कार्य अभी 40 प्रतिशत ही हुआ है। रविवार को कार्य दौरान एक मजदूर जोकि हाईड्रा चालक है, वह नहर में गिर गया।

विज्ञापन
laborer fell into canal while working in Muktsar
नहर में गिरा मजदूर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर के गांव थांदेवाला में राजस्थान फीडर पर चल रहे पुल के निर्माण कार्य दौरान रविवार को सुबह 10 बजे एक मजदूर नहर में गिर गया। गोताखोरों द्वारा नहर में मजदूर की तलाश की जा रही है, मगर देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव थांदेवाला में राजस्थान फीडर के ऊपर दो पुलों के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह कार्य अभी 40 प्रतिशत ही हुआ है। रविवार को कार्य दौरान एक मजदूर जोकि हाईड्रा चालक है, वह नहर में गिर गया। मौके पर मौजूद गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव थांदेवाला में नहर पर रणजीत सिंह उर्फ पिंटू (28) वासी मुक्तसर उसके साथ ही काम करता है। वह हाईड्रा चालक के तौर पर कार्य कर रहा है। सुबह करीब 10 बजे वे पास ही में चाय पीने जा रहा था और पुल के पास से गुजरने लगा और नहर में गिर गया। गुरप्रीत सिंह व अन्य मजदूरों के अनुसार वह ठेकेदार की लापरवाही का शिकार हुआ है क्योंकि पुल पर रखी गईं चालियां बांधी नहीं गई थीं और न ही जाल बिछाया गया था। न ही पुल पर नीचे को कोई रस्सियां लटकाई गईं थी। जिस कारण मजदूर चाली समेत ही नहर में गिर गया।  
विज्ञापन




उधर मौके पर पहुंचे तहसीलदार जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें एसडीएम का फोन आया था कि यह घटना घटी है। वे मौके पर आए हैं । उन्होंने कहा कि पुल का अभी चालीस प्रतिशत कार्य हुआ है। पहले तो पुल जब बन रहा है तो उसके ऊपर से मजदूर को ही गुजरना ही नहीं चाहिए था। पहली गलती तो उसकी खुद ही है, दूसरी गलती ठेकेदार की है जिसकी लापरवाही से ये घटना घटी। न चालियां बांधी न कोई नीचे रस्सियां लटकाई गईं थी। अगर कोई रस्सियां ही लटकाई होती तो शायद वो लटकर अपनी जान बचा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, साइट इंचार्ज रजनीश पाण्डेय ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही इस पुल का कार्य शुरू हुआ है। हालांकि नहर पर दो पुलों का कार्य चल रहा है। एक पुल का कार्य करीब 15 दिन से हो रहा है, मगर इस नहर के पुल पर कार्य दो दिन पहले ही शुरू हुआ है। जिस कारण अभी तो जाल बिछाया ही जा रहा था और नट-बोल्ट भी पूरी तरह कसे नहीं गए थे। वे तो हर किसी को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि अभी पुल का कार्य चल रहा है तो इस तरफ से न गुजरें। इसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed