{"_id":"0ea83c05395fa2bedbfa0475c708417d","slug":"kiran-bedi-will-be-bjp-candidate-from-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार होंगी किरण बेदी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार होंगी किरण बेदी!
अखिल तलवार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर संसदीय सीट पर उम्मीदवार को लेकर असमंजस में चल रही भाजपा पूर्व आईपीएस किरण बेदी को लड़ाने पर विचार कर सकती है। पार्टी में इसे लेकर गंभीर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
अगर किरण सहमति जताती हैं तो भाजपा उन्हें अमृतसर से मजबूत उम्मीदवार के रूप में उतार सकती है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल 10-11 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। भाजपा के पास अमृतसर, होशियारपुर और गुरदासपुर लोकसभा सीटें हैं।
विज्ञापन
रामलाल होशियारपुर और अमृतसर में मीटिंग करेंगे। गुरदासपुर हलके की मीटिंग पठानकोट में होगी। इन बैठकों में प्रदेश भाजपा और जिलों के चुनिंदा नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
बैठकों के दौरान पूरा फोकस लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार पर रहेगा। सभी संभावित उम्मीदवारों की विनेबिलिटी पर मंथन किया जाएगा। अगर इन बैठकों में प्रदेश नेतृत्व में उम्मीदवारों पर एक राय हो जाती है तो 17 जनवरी को होने वाली पार्टी के संसदीय बोर्ड की मीटिंग में तीनों उम्मीदवारों पर मुहर लग सकती है।
अमृतसर से मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू के लिए परिस्थितियां ठीक नहीं लग रही हैं। सिद्धू का पहले सरकार के साथ विवाद, उसके बाद स्थानीय अकाली दिग्गज बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ खुला विवाद चुनाव में नुकसान कर सकता है।
ऐसे में किरण बेदी एक बेहतर उम्मीदवार हो सकती हैं, क्योंकि वह अमृतसर की ही हैं। सूत्र बताते हैं कि बेदी को भाजपा ज्वाइन कराने की पूरी तैयारी की जा रही है।
पार्टी नेताओं की उनके साथ दो चरण की बैठक भी हो चुकी हैं। अगर वह भाजपा ज्वाइन करती हैं तो उन्हें अमृतसर से लड़ाया जा सकता है। वहीं, प्रदेश नेतृत्व होशियारपुर से मिस पूजा को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देख रहा है। जबकि, गुरदासपुर से एक बार फिर विनोद खन्ना को मौका दिया जा सकता है।