फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   killed wife and two daughter

पत्नी, दो बेटियों के साथ की रूह कंपाने वाली वारदात

Fri, 05 Jul 2013 07:18 PM IST
पटियाला/ब्यूरो
पटियाला/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
killed wife and two daughter

पंजाब के पटियाला में बाजवा कालोनी में गरीबी और कर्ज से परेशान होकर एक व्यक्ति ने अपने घर में ऐसी वारदात की जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

विज्ञापन


शुक्रवार को उसने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों की हत्या की। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने पहले अपनी कलाइयां चाकू से काटा और फिर पंखे से लटककर मरने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहने के बाद वह भाखड़ा नहर में कूदने चला गया। सूचना पाकर पुलिस ने उसे धर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके भाई से भी पूछताछ की जा रही थी, जो आरोपी की छोटी बेटी को अपने साथ ले गया था।

पटियाला में सरहिंद बाईपास के पास बाजवा कालोनी में गुरमीत सिंह (45) ने शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी रमिंदर कौर (38) और दो बच्चियों भवप्रीत कौर (15) व कोमलप्रीत कौर (12) की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत कालोनी में दूध का काम करने वाले सरजा सिंह विर्क के घर की पहली मंजिल में किराए पर रहता था। आरोपी घरों में दीमक लगने पर दवा वगैरह डालने का काम करता था।


एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि इस काम से उसे ज्यादा आमदनी नहीं हो पा रही थी। ऊपर से गुरमीत सिंह पर काफी कर्ज भी था।

वह बच्चियों की स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहा था। इससे वह मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था। इसी परेशानी की हालत में उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

सबसे छोटी बेटी एकमजोत कौर (8) को उसने नहीं मारा और सुबह करीब सवा 11 बजे अपने भाई व उसके बेटे को बुलाकर बच्ची उसके हवाले कर दी।

बाद में आत्महत्या करने के इरादे से पहले उसने चाकू से अपनी कलाइयों की नसें काटीं और फिर परने की मदद से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

लेकिन परना फटने से वह आत्महत्या करने में नाकाम रहा। इसके बाद वह स्कूटर पर दोपहर करीब सवा 12 बजे भाखड़ा नहर में छलांग लगाने चला गया।

जाते समय उसने अर्बन एस्टेट में रहने वाली उस महिला को फोन किया, जिसने उसे करीब डेढ़ महीने पहले किराए पर यह मकान दिलाया था।

फोन पर उसने कहा कि घर में तीन लाशें पड़ी हैं और वह खुद भी मरने जा रहा है। मकान मालकिन और पुलिस को बता दो। रास्ते में गंडाखेड़ी के पास आरोपी गुरमीत सिंह का स्कूटर पंचर हो गया।

इसी दौरान पुलिस ने सूचना पाकर उसे धर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के भाई का इस हत्याकांड में कोई रोल था, इस बारे में जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed