{"_id":"6ac855d3668ff18fac081afa","slug":"temperature-drops-following-rain-in-punjab-alert-for-strong-winds-and-rainfall-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आई गुलाबी ठंड: बारिश से 2.3 डिग्री लुढ़का तापमान, अभी दो दिन तेज हवा और बरसात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आई गुलाबी ठंड: बारिश से 2.3 डिग्री लुढ़का तापमान, अभी दो दिन तेज हवा और बरसात का अलर्ट
Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:17 AM IST
सार
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पंजाब में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है। पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई और पारा सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।
हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। पठानकोट में सबसे कम 19.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ जबकि बठिंडा 34.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बीते दो से आठ अक्तूबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 55 फीसदी कम बारिश हुई। कई जिलों में पूरे सप्ताह बारिश नहीं हुई। इसके विपरीत होशियारपुर में 16.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जो सामान्य से करीब 385 फीसदी अधिक है। पठानकोट में 9.5 और रूपनगर में 3.7 मिलीमीटर बारिश हुई।