{"_id":"568f19f38db3a82941e756c52f7f4d44","slug":"killed-her-husband-then-suicide-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाया, फिर चुकाई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिलकर पति को मरवाया, फिर चुकाई कीमत
दसूहा (होशियारपुर)
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के विवाहेतर संबंधों की कीमत दंपति को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पहले तो पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति को मार डाला।
विज्ञापन
बाद में जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और जगहंसाई के डर से उसने जहर निगल कर अपनी जान दे दी।
बताया जाता है कि महिला का प्रेमी उसके पति का चचेरा भाई था। पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। दंपति अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
गांव जहानपुर ब्लाक हाजीपुर के निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी रीना के अपने पति के चचेरे भाई गुविंदर सिंह के साथ संबंध थे। पति को इस बारे में पता चलने पर उसने उसे रोका।
विज्ञापन
रीना ने उनके रास्ते से अपने पति को हटाने के लिए प्रेमी कुलदीप सिंह के साथ एक योजना बनाई। रीना के साथ मिलीभगत में गुलविंदर ने कुलदीप के सिर पर हथियार के साथ वारकर कुलदीप सिंह (28) की हत्या कर दी।
अपराध करने के बाद रीना के मन में पैदा हुए अपराधबोध की वजह से उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुलविंदर सिंह के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।