फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala, three hundred bags, rice, schaller, grab, Sadar Thana, case, fraud

धोखे से हड़प लिया तीन सौ बोरी चावल

Sun, 18 May 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 18 May 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala, three hundred bags, rice, schaller, grab, Sadar Thana, case, fraud
एक राइस शैलर मालिक को धोखे में रखकर 298 बोरी चावल हड़पने के मामले में थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। चावल की कीमत दो लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैलाश राइस एंड जनरल मिल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विपिन कुमार ने एसएसपी इंद्रबीर सिंह को दी शिकायत में कहा था कि उनका चावल बनाने और बेचने का कारोबार हैं।
विज्ञापन


इस सिलसिले में उनके पास फरवरी 2014 में अमृतसर से संबंधित एक दलाल रमेश कुमार उर्फ लाडी पुत्र वीरभान आया। दलाल ने उसे कहा कि यदि वह अमृतसर में चावल बेचना चाहते हैं तो उसके पास कुछ पार्टियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने रमेश कुमार उर्फ लाडी को सैंपल के लिए चावल दिए। इसी दौरान विपिन कुमार को लाडी ने फोन कर बताया कि उनकी कंपनी का चावल अमृतसर की कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी को पसंद आ गया है।

उसने एक व्यक्ति को कंपनी का मालिक बताते हुए बात भी करवाई। लाडी के ऑर्डर पर उनकी कंपनी ने एक मार्च 2014 को 298 बोरी चावल ट्रैक्टर-ट्राली पर अमृतसर भेज दिए। माल का वजन करवाने के लिए रमेश कुमार उर्फ लाडी शहर के बाहर स्थित एक कंडे पर पहुंचा।

उसने ट्रैक्टर ट्राली चालक को कहा कि माल वहीं उतारना है क्योंकि शहर के अंदर ट्रैक्टर-ट्राली नहीं जाती। माल लेने के बाद जब विपिन कुमार ने पेमेंट के लिए रमेश को फोन किया तो उसने दो दिन में पेमेंट देने का वादा किया।

दोबारा फोन करने पर उसने आठ मार्च को पैसे देने का वादा किया। इस दौरान रमेश का फोन बंद हो गया। संदेह होने पर जब विपिन कुमार ने अपने कर्मचारी को अमृतसर कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी में भेजा तो पता चला कि उस कंपनी ने उनसे कोई माल नहीं खरीदा।

उनसे धोखे से माल लेने वाले रमेश कुमार उर्फ लाडी ने किसी और फर्म को यह माल दो लाख 38 हजार 400 रुपये में बेच दिया था। माल खरीदने वाले रमेश के दूसरे साथी की अमृतसर में तलाश की गई तो उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ हैपी के तौर पर हुई।


एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी सब डिविजन बलविन्दर इकबाल सिंह काहलों को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान रमेश कुमार उर्फ लाडी और पवन कुमार उर्फ हैपी के खिलाफ लगे सभी आरोप सही साबित हुए। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed