फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala police claimed to have busted gang involved in highway robbery

Kapurthala: हाईवे लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, 1.70 लाख की नकदी और 8 लाख के गहनों समेत चार काबू

Mon, 17 Jul 2023 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 02:45 PM IST
सार

ये चारों लुटेरे नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट करते थे। आरोपी अमन ने तो अपने ताये के घर को भी नहीं बख्शा और साथियों संग मिलकर चोरी की वारदात की। इन लुटेरों ने पूछताछ में माना कि 29 जून को बेगोवाल में दातर मारकर एक दुकानदार से 1.70 लाख रुपये लूटे थे।

विज्ञापन
Kapurthala police claimed to have busted gang involved in highway robbery
कपूरथला पुलिस की पत्रकारवार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

नशे की पूर्ति के लिए हाइवे पर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने का कपूरथला पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 1.70 लाख की नकदी, 8 लाख कीमत के सोने के गहने, दो बाइक व दो दातर बरामद किए हैं। पुलिस के सामने आरोपियों ने सात लूट की वारदातें कबूली की हैं।

विज्ञापन


कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी-जांच बरजिंदर सिंह व सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह की देखरेख में 16 जुलाई को एएसआई हरवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा मियानी बाकरपुर में मौजूद थे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Mohali News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों पर फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं गोलियां, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर ने सूचना दी कि साजन सिंह निवासी गांव रावां, सुरिंदर सिंह निवासी उर्फ यादा निवासी गांव तलवंडी कूकां, जगजीवन सिंह उर्फ जीवन निवासी गांव कूकां तकिया और अमनजोत सिंह उर्फ अमन निवासी गांव कूकां सभी बेगोवाल ने एक लुटेरा गिरोह बनाया हुआ है। यह चारों तेजधार हथियारों की नोक पर हाइवे, लिंक रोड व बंद पड़ी कोठियों में दिन-रात लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने बेगोवाल व ढिलवां एरिया में कई डाके व लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।



एएसआई हरवंत सिंह ने पुलिस टीम के साथ इन्हें दबोचा तो 16 जुलाई को थाना ढिलवां में दर्ज केस की तफ्तीश की तो इन चारों ने कई वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 हजार की भारतीय करेंसी और दातर बरामद किए। इनकी निशानदेही पर एक लाख रुपये की और भारतीय करेंसी और वारदातों में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद किए।

नशे के लिए करते थे लूटपाट
एसपी के अनुसार ये चारों लुटेरे नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट करते थे। आरोपी अमन ने तो अपने ताये के घर को भी नहीं बख्शा और साथियों संग मिलकर चोरी की वारदात की। इन लुटेरों ने पूछताछ में माना कि 29 जून को बेगोवाल में दातर मारकर एक दुकानदार से 1.70 लाख, 25 अप्रैल को गांव हैबतपुर में एक राहगीर के दातर मारकर 96 हजार और 26 अप्रैल को मोहल्ला कूचा कैंट बस्ती बावा खेल जालंधर में चोरी के अलावा विभिन्न जगह पर राहगीरों के कानों से बालियां छीनी। लुटेरे अमन ने तो अपने ताया बलविंदर सिंह निवासी गांव कूकां के घर से 2.50 लाख की नकदी और सोने के गहने चोरी किए। जिसका थाना बेगोवाल में 20 जून को केस दर्ज हुआ। लुटेरों ने यह भी माना की ढिलवां पेट्रोल पंप के समीप एक महिला से बालियां छीनी और तीन-चार माह पहले गांव जैदां और गांव चक्कोकी के नजदीक महिलाओं से सोने की बालियां छीनी। एसपी ने बता कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। कई और मामले व बरामदगियां होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed