फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   kapurthala accident, road accident, bus accident, barati injured, kapurthala

ओवरटेक करती बस ट्रक से टकराई, 50 बाराती घायल

Sat, 05 Mar 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला। Updated Sat, 05 Mar 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
kapurthala accident, road accident, bus accident, barati injured, kapurthala
सड़क हादसे में छात्रा की माैत - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर से जालंधर जा रही बारातियों की बस सुभानपुर-नडाला रोड पर एक ट्रक से जा टकराई। बस में 120 बाराती सवार थे, जिनमें से करीब 50 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ओवरटेक कर रहा था।
विज्ञापन


बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। वहीं 108 एबुलेंस फोन करने पर भी एक घंटा देरी से पहुंची। नडाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरदासपुर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी जसपाल राम महाजन के बेटे संजीव कुमार की शनिवार को जालंधर में शादी थी। सुबह एक निजी बस गुरदासपुर से बच्चों, महिलाओं और युवाओं सहित करीब 120 बारातियों को लेकर जालंधर के लिए निकली। जैसे ही बस नडाला से सुभानपुर रोड पर पहुंची तो बस के ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय आगे से आ रहे ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। इससे बस में सवार 50 लोग घायल हो गए। 10 बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार बैंड मास्टर दर्शन लाल की टांग टूट गई। जबकि कई अन्य लोगों के सिर पर गहरी चोट आई हैं। घायलों को सुभानपुर और भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस में सवार दूल्हे की मां बीरो ने बताया कि अचानक झटका लगा और चीख पुकार मच गई। बस को राकेश कुमार निवासी दीनानगर चला रहा था, हादसे के बाद वह फरार हो गया।


बस में सवार महिला रीमा, ज्योति और सीमा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने एंबुलेंस को 108 नंबर पर सूचित कर दिया था, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे के बाद पहुंची। तब तक गंभीर रूप से घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। ट्रक का ड्राइवर महिंदर पाल भी हादसे के बाद ट्रक में दब गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। घटना स्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दविंदर पाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed