फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youths throw dead dog outside corporation commissioner's office in pathankot

युवकों ने निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर फेंका मरा कुत्ता, हंगामा

Tue, 01 Sep 2020 08:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Youths throw dead dog outside corporation commissioner's office in pathankot
नगर निगम में मंगलवार को रियल इम्युनिटी ग्रुप के सदस्यों ने खूब हंगामा किया। दरअसल, रेलवे रोड पर 2 कुत्तों की मौत हो गई थी। शिकायत पर निगम कर्मचारी पहुंचे और एक कुत्ते को उठाकर ले गए। दूसरे कुत्ते की लाश वहीं पड़ी रही। लोगों ने दोबारा शिकायत की पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद रियल इम्युनिटी ग्रुप के सदस्यों ने मरे कुत्ते को उठाया और उसे निगम कार्यालय लाकर कमिश्नर के दफ्तर के सामने फेंक दिया और नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों के मनाने के बावजूद युवक न माने तो पुलिस बुलानी पड़ी। युवकों की पुलिस के साथ भी हाथापाई हुई। इस दौरान निगम का कामकाज प्रभावित हुआ। ग्रुप सदस्यों ने निगम की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य तलब, महेश, शिवम, साहिल, अक्षित, सार्थक व आदर्श ने कहा कि कल रेलवे रोड पर 2 कुत्ते मर गए थे। निगम के टोल फ्री नंबर व शिकायत केंद्र पर फोन किया लेकिन, न तो कोई सफाई कर्मी आया और न ही शिकायत पर किसी ने कोई जवाब दिया। शिकायत केंद्र से जवाब मिला कि संबंधित स्टाफ को बता दिया है। सुपरिंटेंडेंट से जवाब मिला कि वह क्वारंटीन है। जिसका नंबर दिया, उन्होंने फोन नहीं उठाया। वह मजबूर होकर निगम कार्यालय आए हैं। निगम अधिकारियों और युवकों के बीच बहसबाजी हुई तो कार्यकारी सुपरिंटेंडेंट अश्वनी शर्मा ने थाना 1 पुलिस को बुला लिया। एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में चार कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। करीब 11:30 बजे पहुंचे ग्रुप के सदस्य 1 बजे तक कार्यालय में ही रहे। इसके बाद सफाई कर्मचारी कुत्ते को लेकर वहां से गए।
विज्ञापन

दरअसल 2 कुत्ते मरे थे। सफाई कर्मी वहां से एक कुत्ते को लेकर गए और एक वहीं पर रह गया। इसी कारण मामला उलझ गया। मामले में हेल्थ विभाग स्टाफ से जवाब मांगा गया है। इसमें जो कोई भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी कुमार, कार्यकारी सुपरिंटेंडेंट, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed