फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth snatched passenger's mobile, jumped from train, GRP caught

Jalandhar News: यात्री का मोबाइल छीन ट्रेन से कूदा युवक, जीआरपी ने दबोचा

Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth snatched passenger's mobile, jumped from train, GRP caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। रेलयात्री से मोबाइल छीनकर ट्रेन से कूदे आरोपी को जीआरपी ने अगले ही दिन काबू कर लिया। जीआरपी ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर उस पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी का रिमांड लेकर अन्य वारदातों संबंधी पूछताछ भी की जाएगी।
आरोपी की पहचान बटाला के शुकरपुरा निवासी अमनदीप के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी माधोपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जीआरपी को लिखित दी गई शिकायत में लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह ने बताया था कि वीरवार को वह जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) से जम्मूतवी जा रहा था। इसी दौरान, जब भरोली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की गति कम हुई तो उसके पास खड़े युवक ने हाथ में पकड़े मोबाइल को छीना और चलती ट्रेन से कूद गया। इसके बाद उन्होंने माधोपुर जीआरपी को शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी ने बताया कि एडीजीपी रेलवे के निर्देशानुसार सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को प्लेटफार्म नं. 2 से गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से आईफोन 13 भी बरामद कर लिया गया है और उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे अन्य वारदातों संबंधी पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:-1-जीआरपी द्वारा पकड़े गए स्नेचर के साथ अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed