फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth murdered, raids underway to find three attackers

Jalandhar News: युवक की हत्या, तीनों हमलावरों की तलाश में छापे

Fri, 28 Nov 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered, raids underway to find three attackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सुल्तानविंड के कोटमीत सिंह इलाके में वीरवार देर रात तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह निवासी कोट मीत सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे अजयपाल किसी काम से बाहर निकला था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने अजयपाल पर कई वार किए और कुछ ही पल में मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में पड़े युवक को लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सुल्तान विंड की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की ओर इशारा करता है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अजयपाल के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और फरार हमलावरों की तलाश में कई टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed