फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Officials should expedite pending projects: Randhawa

लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने लाएं अधिकारी : रंधावा

Wed, 16 Sep 2026 06:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 16 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Officials should expedite pending projects: Randhawa
फोटो 02 पठानकोट में एम पी सुखजिंदर सिंह रंधावा बैठक करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पठानकोट में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक विशेष बैठक की। उन्होंने जिला अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह बैठक जिला प्रबंधकीय परिसर मलिकपुर के बैठक कक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में पठानकोट की उपायुक्त पल्लवी, सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। सांसद रंधावा ने कहा कि पठानकोट में कई विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने इन कार्यों को गति देने पर जोर दिया ताकि उनका लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरे करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कहा। सांसद ने यह भी निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। रंधावा ने सभी विभागों से विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कोष की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पूछा कि किस कार्य के लिए कितना कोष उपयोग किया गया है और कितना शेष है। यह रिपोर्ट विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर जल्द ही एक और समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed