फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Chief Minister Saini accused the AAP government of exploitation in Punjab

Jalandhar News: मुख्यमंत्री सैनी ने आप सरकार पर पंजाब में शोषण का आरोप लगाया

Wed, 16 Sep 2026 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 16 Sep 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini accused the AAP government of exploitation in Punjab
कहा - चुनाव से पहले 97 घोषणाएं कीं, एक भी पूरी नहीं की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब के युवाओं और महिलाओं के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है। वे गुरुहरसहाए के डेरा बाबा राम थंमन में धार्मिक समागम में शामिल होने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब में रोजगार और समय पर महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब में आबकारी विभाग की परीक्षा में विधायकों और मंत्रियों से जुड़े लोगों को नौकरी मिली। इसके विपरीत हरियाणा में शिक्षकों की भर्ती आम युवाओं के लिए पारदर्शी तरीके से की गई। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नौकरी के लिए किसी से एक पैसा नहीं लिया गया। सैनी ने कहा कि आप ने पंजाब में चुनाव से पहले 97 घोषणाएं की थीं पर एक भी पूरी नहीं हुई। उनके अनुसार आप ने नशा खत्म करने का वादा किया था लेकिन आज भी पंजाब में नशा बिक रहा है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के कार्य
सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पहले साल से ही महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने शुरू कर दिए थे। पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात अब पूरी की जा रही है। हरियाणा में 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही, हरियाणा सरकार किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा न देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
फोटो कैप्शन -गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यमंत्री सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed