{"_id":"5ec290bc8ebc3e904f4398a1","slug":"youth-congress-put-up-posters-of-sunny-deol-missing-pathankot-news-pkl3754911193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः यूथ कांग्रेस ने लगाए 'सनी देओल लापता' के पोस्टर, बड़ी मांग- पद से इस्तीफा दें सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोटः यूथ कांग्रेस ने लगाए 'सनी देओल लापता' के पोस्टर, बड़ी मांग- पद से इस्तीफा दें सांसद
Tue, 19 May 2020 10:46 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
पोस्टर लगाते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र से दूर रहने का आरोप लगाकर यूथ कांग्रेस ने सांसद सनी देओल लापता के पोस्टर लगाए हैं। यूथ कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग भी कर डाली है। के जिला सोमवार को यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तोषित महाजन के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस सदस्यों ने नेशनल हाइवे पर वाहन रोके और पोस्टर लगाकर उनसे सनी देओल के बारे पूछा।
जिलाध्यक्ष तोषित महाजन ने कहा कि 55 दिनों से भारत कोरोना से जंग लड़ रहा है, ऐसे में हलका गुरदासपुर-पठानकोट के 150 लोग कोरोना का शिकार हुए। 3 लोग कोरोना से हारकर मौत के आगोश में चले गए। इन सबसे बेखबर भाजपा सांसद सनी देओल आज तक अपने हलके के लोगों का हाल भी जानने नहीं आए हैं। मृत लोगों के परिजनों को फोन तक नहीं किया।
गुरदासपुर के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्हाेंने मांग की कि वह अपना त्यागपत्र दे दें। वहीं, सनी देओल के करीबियों का कहना है कि कोरोना संक्रमितों को लाने-ले जाने के लिए जिन एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया वह सनी देओल ने दी थी। सुजानपुर निवासी पहली संक्रमित महिला की मौत हो या 7 वर्षीय बच्चे की मौत।
विज्ञापन
दोनों मौके पर सनी देओल ने फोन के माध्यम से परिवार को सांत्वना दी और जांच की मांग भी उठाई।