फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth booked for attempting to kill cousin

चचेरे भाई की हत्या के प्रयास में युवक नामजद

Sun, 05 Sep 2021 08:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
Youth booked for attempting to kill cousin
पठानकोट। चचेरे भाई की हत्या के प्रयास में थाना सदर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस आरोपी की पहचान गांव नाला निवासी तरलोक सिंह के रूप में की गई है। शिकायतकर्ता गांव नाला निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा नवजिंदर सिंह गांव नाला स्थित एक भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्राली पर ड्राइवरी करता है।
विज्ञापन

बीती शाम उनका लड़का नवजिंदर सिंह ट्रैक्टर-ट्राली पर आ रहा था। नवजिंदर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव नाजोचक्क के कुछ आगे पहुंचा तो उसका भतीजा तरलोक सिंह जो सामने से अजीजपुर की ओर से स्कूटी पर आया। उसने अपनी स्कूटी लाकर ट्रैक्टर के आगे खड़ी कर दी। तरलोक ने स्कूटी में रखे दातर से नवजिंदर के सिर पर वार कर दिया। नवजिंदर अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर के नीचे उतरकर खेत की ओर भागा। तरलोक ने भागते हुए नवजिंदर पर दातर से कई वार किए।
विज्ञापन

ऐसे में जब नवजिंदर लहूलूहान होकर गिर गया तो तरलोक स्कूटी लेकर भाग गया। इस घटना का पता जब उसको चला तो उसने घायल बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर है। कश्मीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे ने अपनी रिश्तेदारी की लड़की के साथ शादी कर ली थी। जिसके चलते नवजिंदर उसे समझाता था कि तुमने गलत किया है और बिरादरी में बदनामी हो रही है। इसी के चलते नवजिंदर और तरलोक में अक्सर बहसबाजी होती थी। सदर पुलिस ने कश्मीर सिंह की शिकायत पर तरलोक सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed