{"_id":"64de1153bd5937fa3b01e673","slug":"young-man-killed-the-woman-with-kappa-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-504-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बेटे की हत्या करने पहुंचा युवक, मां ने रोका तो उसे ही उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें- खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बेटे की हत्या करने पहुंचा युवक, मां ने रोका तो उसे ही उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें- खौफनाक वारदात
Thu, 17 Aug 2023 07:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:24 PM IST
सार
आरोपी ने प्रीतम कौर पर ही कापे से वार किया। प्रीतम कौर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कापा लेकर बेटे की हत्या करने घर में घुसे व्यक्ति ने मां का कत्ल कर दिया। दरअसल, किसी व्यक्ति संग बेटे का मामूली झगड़ा हुआ था। आरोपी कापा लेकर घर में घुसा और बाथरूम में नहा रहे बेटे को मारने पहुंचा। तभी महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने महिला पर ही कापे से वार कर दिया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले के बस्ती खलील वाली (मलवाल कदीम) का है।
विज्ञापन
पीड़ित जगदीश सिंह निवासी बस्ती खलील वाली ने कहा कि वह अपनी पत्नी प्रीतम कौर (68) और बेटे मनजीत सिंह के साथ घर पर मौजूद था। बेटा बाथरूम में नहा रहा था। आरोपी बलजिंदर सिंह निवासी बस्ती खलील वाली कापा लेकर घर में घुसा और पत्नी से पूछने लगा कि मनजीत कहां है, उसने कहा कि वह नहा रहा है।
विज्ञापन
बलजिंदर उसे मारने के लिए बाथरूम की तरफ बढ़ा तो प्रीतम कौर ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी ने प्रीतम कौर पर ही कापे से वार किया। प्रीतम कौर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन