फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Worker dead due to falling mud during digging well in village Dhondi Kadim

फिरोजपुर में घर में कुआं खोदते वक्त बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Thu, 11 Feb 2021 06:43 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Worker dead due to falling mud during digging well in village Dhondi Kadim
मृतक बलबीर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में फिरोजपुर जिले के गांव ढंढी कदीम में कुआं खोद रहे तीन मजदूरों के ऊपर मिट्टी का तोंदा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। दो बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत स्थित है। पुलिस के मुताबिक गांव ढंडी कदीम निवासी घुक्कर सिंह के घर मजदूर बलबीर सिंह (48) और उसके साथी छिंदर सिंह व मनोहर खुई (छोटा कुआं) खोद रहे थे। 

विज्ञापन


15 फुट गहरे कुएं में उतरकर बलबीर और खुदाई कर रहा था। अचानक उसके ऊपर मिट्टी का तोंदा गिर गया। मिट्टी के तोंदे के नीचे बलबीर को उसके साथी छिंदर, मनोहर और घर के मालिक घुक्कर ने निकालने का प्रयास शुरू किया। जब बलबीर को मिट्टी के नीचे से निकाल रहे थे तो अचानक दोबारा तोंदा गिर गया। उसकी चपेट में छिंदर और मनोहर भी आ गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी के नीचे दबे छिंदर और मनोहर को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जेसीबी की मदद से 15 फुट गहरे कुएं में दबे बलबीर को निकालने की कोशिश शुरू की गई। साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद बलबीर को कुएं से बाहर निकालकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। दोनों जख्मी मजदूरों की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed