फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Work of Dhaki overbridge started in Pathankot

पठानकोट में ढाकी ओवरब्रिज का काम शुरू

Tue, 08 Sep 2020 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Work of Dhaki overbridge started in Pathankot
पठानकोट में ढाकी ओवरब्रिज के काम का जायजा लेने पहुंचे विधायक अमित विज व अन्य। - फोटो : PATHANKOT
ढाकी चौक से शहर और शहर से हाईवे पर जाने के लिए लोगों को घंटों तक रेलवे फाटक पर रुकने की परेशानी अब नहीं आएगी। अगले साल अक्तूबर तक शहर के सबसे बड़े महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ढाकी ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। इस ओवरब्रिज पर 59 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन

ढाकी फाटक पठानकोट कैंट के करीब होने के चलते रोजाना यहां से 100 के करीब ट्रेनें अप-डाउन होती हैं। इस दौरान 80 से अधिक बार फाटक बंद होता है। कई मौकों पर एक बार फाटक बंद करने के बाद 2-3 ट्रेनों को गुजारा जाता है। इसके चलते कई बार लोगों को चंद मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं लेकिन अब ओवरब्रिज बन जाने से लोग शहर से बाहर जाने के लिए सीधे ओवरब्रिज से होकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक अमित विज ने ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के बन रहे ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। बनने वाले 14 पिल्लरों में से एक का काम पूरा हो गया है और 2 का चल रहा है। विधायक अमित विज ने कहा कि कैंट स्टेशन का फाटक दिन में 80 बार बंद होने के कारण शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालेज रोड पर जिंदगी रुक सी जाती थी। विधायक बनने से पहले उन्होंने जनता से वायदा किया था कि कैंट और नैरोगेज फाटकों से शहरवासियों को निजात दिलाएंगे। अगले वर्ष पुल का निर्माण पूरा होने के बाद शहरवासियों को फाटक बंद होने की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। विधायक ने कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था जो जल्द पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैरोगेज फाटकों से भी मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होगा काम
विधायक विज ने ढाकी आरओबी के अलावा सब्जी मंडी के नवीनीकरण के कार्यों का भी जायजा लिया। विधायक अमित विज ने बताया कि ढाकी ओवरब्रिज का काम शुरू हो चुका है। नैरोगेज को एलिवेटेड में तबदील करने का काम अगले कुछ महीनों में शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ से सब्जी मंडी के नवीनीकरण का काम चल रहा है। अब लाइटिंग, फर्श और रोड को नया लुक देने का काम शेष रह गया है। अगले दो महीनों के भीतर यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इससे ट्रैफिक बाधित नहीं होगा। इस दौरान एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मनमोहन सारंगल, एसडीओ नरेश त्रिपाठी, कांग्रेसी नेता आशीष विज, एसडीओ रोहन कौहाल, राजेश कुमार, बलवीर सिंह बाजवा, डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास, थाना 2 प्रभारी दविंद्र प्रकाश, पन्ना लाल भाटिया, गौरव बडैहरा, राकेश बबली और अजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed