{"_id":"6650be8e7d039cace00d395c","slug":"womans-strangled-body-found-in-nadala-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-101262-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नडाला में महिला का गला-सड़ा शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नडाला में महिला का गला-सड़ा शव मिला
Fri, 24 May 2024 09:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 24 May 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
घर में बिस्तर पर पड़ा था शव, कमरे का चल रहा था एसी
संवाद न्यूज एजेंसी
नडाला (कपूरथला)। नडाला में एक घर में महिला का गला-सड़ा शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी नडाला दलविंदरबीर सिंह के अनुसार जब वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक विवाहिता का गला-सड़ा शव पड़ा था और मृतक महिला के गले और पंखे में चुनरी लटक रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नवजोत कौर उर्फ ज्योति (26) पिछले डेढ़ साल से अपने पति अर्जन सिंह के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी। मृतका के देवर बब्बू और सास हंसी निवासी थिंद धारीवाल (बटाला) ने बताया कि उसके बेटे की शादी 9 साल पहले बहू नवजोत कौर उर्फ ज्योति से हुई थी और वे कुछ समय से नडाला में एक किराए के मकान में रह रहे थे और उसका बेटा अर्जन 2 महीने पहले पुर्तगाल चला गया। शुक्रवार को उसके लड़के ने विदेश से फोन करके रोते हुए बताया कि ज्योति नहीं रही। जब उन लोगों ने यहां आकर देखा तो उसकी बहू का गला-सड़ा शव बेड पर पड़ा था और कमरे का एसी चल रहा था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।