फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered in Jalalabad of Punjab

Jalalabad News: महिला कर रही थी ब्लैकमेल, प्रेमी ने गला घोटा... नाले में शव फेंका

Sun, 25 Jun 2023 08:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Updated Sun, 25 Jun 2023 08:58 AM IST
सार

जांच में पता चला कि मृतका भरावा बाई का कत्ल गांव बहक खास निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतका के विक्रम सिंह उर्फ विक्की से संबंध थे। महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी।

विज्ञापन
Woman murdered in Jalalabad of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालाबाद के गांव चक्क हमीद सैदोके में अवैध संबंधों को लेकर महिला एक युवक को ब्लैकमेल कर रही थी। प्रेमी ने एक साजिश के तहत महिला को गांव के सेमनाले पर बुलाकर उसका गला घोटकर मार डाला। फाजिल्का पुलिस ने तीन घंटे में अंधे केस की गुत्थी को सुलझा लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी फाजिल्का अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि पुलिस को गांव चक्क हमीद सैदोके के सेमनाले के समीप एक 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। जांच करने थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ, उप कप्तान पुलिस फाजिल्का मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह फाजिल्का, और उप कप्तान जलालाबाद सब डिविजन अतुल सोनी मौके पर पहुंचे। इन्होंने कई गांवों के सरपंचों से मृतका के बारे में पता किया गया।
विज्ञापन


इस पर गांव बहक खास के सरपंच ने पुलिस को बताया कि यह शव उनके गांव की भरावा बाई का है। इसके बाद शव की पारिवार से शिनाख्त करवाई गई। पुलिस ने अज्ञात पर धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच भी शुरू की। जांच में पता चला कि मृतका भरावा बाई का कत्ल गांव बहक खास निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की ने किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतका के विक्रम सिंह उर्फ विक्की से संबंध थे। महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर आरोपी विक्रम सिंह ने उसे सेमनाला चक्क हमीद सैदोके के पास बुलाया जहां पर दोनों की काफी तकरार हुई। इसके बाद विक्की ने भरावा बाई का गला घोटकर शव सेमनाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की को काबू कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह और भरावा बाई एक ही गांव के थे। दोनों शादीशुदा थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी बाली भी बरामद की। इन्हें आरोपी ने महिला को मारते समय उतार ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed