{"_id":"5e19ffd78ebc3e87dd3c995d","slug":"woman-murdered-by-husband-abohar-news-pkl362827428","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर था संदेह, पत्नी को खिला दिया जहर, छह साल के बच्चे को लेकर पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर था संदेह, पत्नी को खिला दिया जहर, छह साल के बच्चे को लेकर पति फरार
Sun, 12 Jan 2020 04:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंचपीर नगर में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। उपचार के दौरान फरीदकोट में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंचपीर नगर गली नंबर-10 निवासी पवनदीप कौर पुत्री अमरीक सिंह की माता भोली कौर ने बताया कि उनकी बेटी पवनदीप कौर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। शुक्रवार को जब वह घर पहुंची तो घर में उसके पति ने उससे झगड़ा किया।
विज्ञापन
भोली कौर ने पवनदीप कौर के पति सुधीर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पवनदीप कौर के चरित्र पर शक करता था। झगड़े के बाद उसने पवनदीप को कोई जहरीली वस्तु पिलाकर उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद वह 6 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों को पता लगने पर उन्होंने पवनदीप कौर को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। फरीदकोट पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी चंद्र शेखर व जांच अधिकारी आत्माराम ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन