फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A glimpse of traditional craftsmanship will be seen at Clay Fest.

Chandigarh News: क्ले फेस्ट में दिखेगी पारंपरिक शिल्पकला की झलक

Sat, 10 Oct 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of traditional craftsmanship will be seen at Clay Fest.
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय क्ले फेस्ट शुरू हुआ। हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त, राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। शंभाला आर्ट्स की ओर से चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी के सहयोग से आयोजित यह फेस्ट 11 अक्तूबर तक चलेगा। डॉ. सुमिता मिश्रा ने पारंपरिक हस्तशिल्प के सांस्कृतिक महत्व और भारत की कलात्मक विरासत को संरक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाना धरती, कला और मानवीय कल्पनाशीलता के जुड़ाव का प्रतीक है। क्ले फेस्ट जैसे आयोजन पारंपरिक शिल्प को आधुनिक परिवेश से जोड़ते हैं। ये कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने और नए अवसर पाने के साथ लोगों में हस्तनिर्मित वस्तुओं के प्रति रुचि बढ़ाने में भी मदद करते हैं। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 20 कलाकार भाग ले रहे हैं। यहां लोगों को हाथ से बने मिट्टी के बर्तनों और सिरेमिक कला की विविध शैलियों को देखने और समझने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed