{"_id":"6ac95281e5b0e5cab801e2b2","slug":"the-mother-knocked-on-the-door-at-ramdarbar-inside-she-found-her-son-hanging-from-a-noose-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1145543-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रामदरबार में मां ने दरवाजा खटखटाया, अंदर फंदे से लटका मिला बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रामदरबार में मां ने दरवाजा खटखटाया, अंदर फंदे से लटका मिला बेटा
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 में वीरवार रात रजत का शव घर की चौथी मंजिल स्थित कमरे में पंखे से लटका मिला। रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी मां नीचे गई थीं। लौटकर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रजत फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जीएमसीएच-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। नशे की लत से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो
सेक्टर-25 में युवक ने कमरे में लगाया फंदा
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय युवक मोहित ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोहित को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। ब्यूरो