{"_id":"6ac9522a561fdbe7dc050d8e","slug":"1796-form-6-applications-received-in-three-days-people-visiting-camps-to-get-their-names-added-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1145155-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीन दिन में फॉर्म-6 के 1796 आवेदन, नाम जुड़वाने कैंप पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीन दिन में फॉर्म-6 के 1796 आवेदन, नाम जुड़वाने कैंप पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों और पहली बार वोट देने वालों के लिए चंडीगढ़ में विशेष अभियान जारी है। तीन दिनों में फॉर्म-6 के कुल 1796 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार को 421 नए आवेदन भरे गए। शहर के मतदान केंद्रों पर 11 अक्तूबर तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं जहां बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) आवेदन प्रक्रिया में मदद करेंगे।
शिविरों में ऐसे लोग पहुंच रहे हैं जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया या जो पहली बार मतदाता बन रहे हैं। हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नाम हटाने या आपत्ति के लिए फॉर्म-7 और निवास बदलने, विवरण में सुधार सहित अन्य अनुमत सेवाओं के लिए फॉर्म-8 भी भरे जा रहे हैं।
सूची जांचने की अपील
बीएलओ मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूचियां प्रदर्शित कर रहे हैं। नागरिक इनकी जांच कर सकते हैं। जिनका नाम पहले सूची में था, लेकिन अब नहीं है, वे बीएलओ से संपर्क करें। जरूरत के अनुसार बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन भी कर रहे हैं।