{"_id":"7cf30e357a36aeb7662b2f8454310dbd","slug":"woman-killed-for-dowry-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का अाराेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का अाराेप
अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Sat, 09 Nov 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
जालंधर। होशियारपुर निवासी एक व्यक्ति ने बहन की ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका नवज्योति शुक्रवार रात से पिम्स अस्पताल में दाखिल थी। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लड़की के मायके वाले सूचना पाकर होशियारपुर से जालंधर पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
होशियारपुर निवासी चेतन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन नवज्योति की शादी जालंधर थापरा मोहल्ला के रहने वाले गगनदीप शर्मा से जुलाई माह में हुई थी।
विज्ञापन
शादी के 15 दिन बाद गगनदीप शर्मा सऊदी अरब चला गया। इसके बाद ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करने लगे। नवज्योति ने कई बार उन्हें बताया था कि उसके ससुर तरसेम शर्मा, सास जीवन आशा, ननद दीपिका और पति गगन उससे दहेज की मांग करते हैं। चेतन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को दहेज की खातिर जहर दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एसएचओ विजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।