फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   woman died of suffocation due to gas leak from geyser in bathroom in Jalandhar

मातम में बदलीं खुशियां: जालंधर में गीजर की गैस चढ़ने से युवती की मौत, आज था मुनमुन का जन्मदिन

Thu, 01 Jan 2026 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 09:59 AM IST
सार

मुनमुन नहाने के लिए बाथरूम गई थीं। इसी दौरान गीजर की पाइप में तकनीकी खराबी के कारण गैस का रिसाव होने लगा। बाथरूम बंद होने से गैस अंदर ही भर गई, जिससे मुनमुन को सांस लेने में परेशानी हुई और वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
woman died of suffocation due to gas leak from geyser in bathroom in Jalandhar
मुनमुन - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर के मिट्ठा बाजार क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक होने के कारण 22 वर्षीय युवती की दम घुटने से मौत हो गई। मृतका मुनमुन चितवन, शिवसेना के उत्तर भारत प्रमुख दीपक कंबोज की बेटी थी। 
विज्ञापन


दर्दनाक पहलू यह है कि नववर्ष के दिन ही मुनमुन का जन्मदिन था और घर में तैयारियां चल रही थीं, जो पल भर में मातम में बदल गईं। 

जानकारी के अनुसार, मुनमुन नहाने के लिए बाथरूम गई थीं। इसी दौरान गीजर की पाइप में तकनीकी खराबी के कारण गैस का रिसाव होने लगा। बाथरूम बंद होने से गैस अंदर ही भर गई, जिससे मुनमुन को सांस लेने में परेशानी हुई और वह बेहोश हो गई। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मुनमुन अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मुनमुन पढ़ी-लिखी, मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव की थी। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ देर पहले तक जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसुओं का सैलाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed