{"_id":"5f58c8ba8ebc3e439f38c7df","slug":"woman-commits-suicide-with-lover-firozpur-news-pkl387287239","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां ने दस माह पहले मिले प्रेमी संग की आत्महत्या, खेत में मिले दोनों के शव, पास पड़ी थी जहर की खाली शीशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां ने दस माह पहले मिले प्रेमी संग की आत्महत्या, खेत में मिले दोनों के शव, पास पड़ी थी जहर की खाली शीशी
विज्ञापन
पुलिस चौकी मंडी रोड़ा वाली में पड़ते गांव जंडवाला भीमेशाह में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों के शव खेत में पड़े मिले। शवों के पास से जहर की खाली शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी मंडी रोड़ा वाली के प्रभारी हरमेश कुमार ने बताया कि महिला प्रीत कौर की फरीदकोट निवासी सोनू के साथ शादी हुई थी। प्रीत कौर का मायका गांव ढिप्पां वाला, थाना अरनीवाला है। प्रीत कौर के दो बच्चे हैं। एक डेढ़ साल और दूसरा तीन साल का बेटा है। प्रीत कौर मंगलवार शाम को दोनों बच्चों के साथ गांव बन्ना वाला निवासी प्रेमी जगजीत सिंह (25) जग्गा पुत्र प्रीतम सिंह के घर पहुंची थी। दोनों मंगलवार रात को घर से बाहर गए थे। उसके बाद वापस लौटकर नहीं आए। बुधवार सुबह गांव जंडवाला भीमेशाह के सरपंच ने कपास के खेतों में उनके शव पड़े देखे। इसकी सूचना पुलिस चौकी मंडी रोड़ा वाली को दी गई। मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य पहुंच गए थे।
पुलिस के मुताबिक दोनों के शवों के पास जहर की खाली शीशी पड़ी थी। आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या की है। सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। पुलिस चौकी प्रभारी हरमेश कुमार के मुताबिक प्रीत कौर और जगजीत की दस माह पहले मुलाकात हुई थी। दोनों चोरी छिपे एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते थे।