{"_id":"34cf39f5c55a1988186673df670fb392","slug":"what-to-gandhi-about-farming-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी परिवार क्या जाने खेतीबाड़ी के बारे में : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी परिवार क्या जाने खेतीबाड़ी के बारे में : बादल
अमर उजाला, शाहकोट
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जनता से आह्वान किया है कि देश में गरीबी के अलावा कुछ न देने वाली कांग्रेस पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनावों में सत्ता से चलता किया जाए।
सूबे के सूझवान लोगों ने विकास के आधार पर वोट देकर सूबे में गठबंधन सरकार को दोबारा काम करने का मौका दिया। यह बात मुख्यमंत्री ने शाहकोट में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कही। बादल उपमंडल प्रबंधकीय व तहसील कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के लिए खास तौर पर आए थे।
बादल ने सोनिया गांधी पर बरसते कहा कि गांधी परिवार को फसलों के बारे में क्या पता ? उन्होंने किसानों और गरीबों की बात क्या सुननी है ? बादल ने कहा कि पंजाब में किसानों को बासमती का भाव इसलिए अच्छा मिल रहा है क्योंकि कारखाने वालों ने सूबे की सरकार के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
सूबे की सरकार ने कारखाने वालों के सारे टैक्स माफ कर दिए और उन्होंने बासमती के दाम बढ़ाकर देने शुरू कर दिए। किसानों का ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने दलित भाईचारे के लिए कुछ नहीं सोचा, गठबंधन सरकार ने सूबे में पंजाब के गरीबों के लिए आटा-दाल स्कीम शुरू की थी ।
बादल ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते कहा कि देश की जनता ने 65 वर्ष कांग्रेस को राज करने का मौका दिया, पर कांग्रेस ने देश में गरीबी, अनपढ़ता, बेरोजगारी देने के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली तभी हो सकती है अगर केंद्र सरकार की बागडोर एक अच्छी पार्टी के हाथ में हो ।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत करके परिवार पालता है, 5-10 एकड़ की खेती करने वाला किसान आज भी कर्जदार है। किसानों की फसलों की कीमत केंद्र तय करता है, केंद्र ने इस समय खाद व डीजल को कमर तोड़ने वाला महंगा कर दिया है। बादल ने कहा कि अब तो छोटा किसान खेती करने के स्थान पर खुद को क्लर्क और पटवारी की नौकरी करना बेहतर समझता है।
इस मौके पर रैली को बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्र विधायक व परिवहन मंत्री जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़, राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर, मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू, पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल, बाबा कश्मीर सिंह, विधायक परगट सिंह उपस्थित थे।