{"_id":"62121e3c20ecf0434e4cff0b","slug":"we-will-continue-to-serve-the-party-badal-muktsar-news-pkl442546067","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक सांस में सांस, तब तक करते रहेंगे पार्टी की सेवा: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक सांस में सांस, तब तक करते रहेंगे पार्टी की सेवा: बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल (मुक्तसर)। गांव बादल के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बने बूथ नंबर 125 पर रविवार को बादल परिवार ने मतदान किया। इस वीआईपी बूथ पर पुलिस प्रशासन के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बादल परिवार के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल व उनकी बेटी हरकीरत ने मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में सुखबीर बादल तो कुछ ज्यादा न बोले, प्रकाश सिंह बादल व हरसिमरत कौर बादल ने प्रेसवार्ता की।
बादल परिवार करीब सवा ग्यारह बजे मतदान केंद्र पहुंचा। सुखबीर सिंह बादल खुद गाड़ी ड्राइव कर परिवार सहित मतदान केंद्र आए और करीब पंद्रह से बीस मिनट के अंतराल में मतदान कर चलते बने। मनप्रीत सिंह बादल ने इसी बूथ पर सुबह सबसे पहले मतदान किया। मनप्रीत बादल के बाद आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुडिड्यां मतदान करने पहुंचे। फिर सबसे आखिर में बादल परिवार ने पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान लंबी हलके से शिअद-बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जब तक उनकी सांस में सास है वे पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
शिअद हमेशा सांप्रदायिक सद्भावना मुद्दे पर चुनाव लड़ता आया है। ये चुनाव सांप्रदायिक सद्भावना के मुद्दे पर लड़ रहा है। शिअद असूलों की लड़ाई लड़ता है। बादल ने कहा कि मौजूद समय में दलबदली आम बात हो गई है। अपने फायदे के लिए हर कोई दल बदलने में देर नहीं लगाता। पहले ऐसा नहीं होता था। पार्टी मां समान होती है। जो पार्टी से दगा करता है उसे मां के साथ दगा करने जैसी सजा मिलती है। शिअद-बसपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वे सौ प्रतिशत जीतेंगे। इस चुनाव में शिअद-बसपा गठबंधन की जीत तय है। चुनाव आचार संहिता लागू है इसलिए वे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते। जाते-जाते शिअद-बसपा गठबंधन की जीत पर वे क्लीन स्वीप बोले। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब सरहदी सूबा है। इसलिए स्थिर सरकार की आवश्यकता है। इस चुनाव में शिअद-बठपा गठजोड़ बहुमत से सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
मनप्रीत बोले-लोगों ने दिया साथ तो चन्नी होंगे पंजाब के सुपर सीएम
मतदान केंद्र पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वासन नजर नहीं आए। उन्होंने सभी दलों का भ्रम इस चुनाव में तोड़ने की बात कही। कांग्रेस की खैर की दुआ भी की। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आज इम्तहान की घड़ी है। कांग्रेस ने जमाने के भ्रम को सौ बार तोड़ा है। फिर से अनेकों लोगों का भ्रम टूटेगा। कांग्रेस के हाथों में पंजाब का उज्जव भविष्य है। मनप्रीत ने कहा कि एक कहावत है जिस बेड़ी की सवारी की जाती है, उसकी खैर मांगते हैं। वे कांग्रेस में सवार है और कांग्रेस की खैर मांगते हैं। मनप्रीत ने कहा कि कांग्रेस ने कास्ट का सहारा नहीं लिया बल्कि कांग्रेस ने टेलेंट और मेरिट का सहारा लिया है। रब को मंजूर हुआ और पंजाब के लोगों ने साथ दिया तो चन्नी ही पंजाब के सुपर सीएम होंगे। मुक्तसर के चक्क बीड़ सरकार रोड स्थित बूथ पर परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपनी पत्नी अमृता वड़िंग सहित पहुंचकर मतदान किया और जीत का दावा किया।
मुक्तसर में विधान सभा चुनाव को लेकर उत्सव जैसा माहौल
मुक्तसर। शहर में विधान सभा चुनाव को लेकर उत्सव सा माहौल बना नजर आया। गुरु नानक कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों में बने बूथों पर विवाह समारोह जैसा नजारा नजर आ रहा था। चुनाव को लेकर जहां नए युवा मतदाताओं में तो उत्साह नजर आया ही, वहीं बुजुर्गों, अंगहीनों में भी खूब उत्साह दिख रहा था। पुलिस प्रशासन तथा बीएसएफ के कड़े सुरक्षा पहरे में सुबह आठ बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरु हो गई और बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। वहीं कोरोना के चलते प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए मास्क, सैनिटाइजर का भी प्रबंध रहा। एसडीएम स्वर्णजीत कौर ने विभिन्न बूथों का दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य प्रबंधों पर संतुष्टी जताई। वहीं विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी बूथों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते नजर आए।