{"_id":"62128e3555a0e71d7d6342eb","slug":"voters-were-welcomed-with-bands-jalandhar-news-pkl4426231151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन: रेड कार्पेट पर मतदाता... बैंड बाजों से स्वागत, सेल्फी कॉर्नर बने युवाओं के आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन: रेड कार्पेट पर मतदाता... बैंड बाजों से स्वागत, सेल्फी कॉर्नर बने युवाओं के आकर्षण का केंद्र
Mon, 21 Feb 2022 12:53 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:53 AM IST
सार
वोटरों की तरफ से सुपर माडल पोलिंग बूथ पर जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुविधाएं मुहैया करवाने पर डिप्टी कमिशनर का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
ढोल के साथ मतदाताओं को लेकर जाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के हंसराज महिला महाविद्यालय में स्थापित किए गए सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं के स्वागत के लिए स्वागत में गेट लगाए गए। रेड कारपेट पर बिछाया गया और मतदान केंद्र तक लाइव शेरा के साथ ढोल बाजों के साथ लेकर जा रहे हैं। यहां मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने सेल्फी प्वाइंट बनवाया है, बैठने की उत्तम व्यवस्था और बच्चों के खेलने के लिए प्ले जोन अलग से तैयार किया गया।
विज्ञापन
रंग -बिरंगे ग़ुब्बारों, स्लोगन और अन्य सामग्री के साथ सजाए गए सुपर माडल बूथ में वोट देने आए वोटरों ने चुनाव आयोग के इन प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी की तरफ से वोटरों के साथ बातचीत करने के अलावा जहां पहली बार वोट देने वाले वोटरों का सर्टिफिकेट के साथ सम्मान किया गया बुजुर्ग वोटरों को सम्मान के तौर पर पौधे दिए गए। सुपर माडल पोलिंग बूथ में नेल आर्ट और सेल्फी कार्नर युवाओं वोटरों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुपर माडल पोलिंग बूथ का उद्देश्य वोटिंग को उत्साहित करना है। इसके लिए सुपर मॉडल पोलिंग बूथ में इंतजार घर, क्रेच, सहायता बूथ, पीने वाले पदार्थों का प्रबंध, बोतल क्रशिंग मशीन, पीडब्ल्यूडी और बुजुर्ग वोटरों के लिए गोल्फ कार्ट, व्हील चेयर , वोट देने के लिए टोकन प्रणाली, वेरका बूथ, रेड कारपेट, एलईडी सकरीन के अलावा वोटिंग के लिए आने वाले वोटरों के लिए मोबाइल जमा करवाने के विशेष प्रबंध किए गए। जिससे वोटरों के वोटिंग के अनुभव को बेहतर बनाया सके ।
विज्ञापन
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि एचएमवी कालेज में सुपर माडल पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के अलावा जिलो के 9 विधानसभा हलकों आदमपुर, करतारपुर, नकोदर, शाहकोट, फिलौर, जालंधर कैंट, जालंधर केंद्रीय, जालंधर उत्तरी और जालंधर पश्चिमी में 59 माडल पोलिंग बूथ बनाए गए है। उन्होंने बताया कि इन माडल पोलिंग बूथों पर वोटरों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। वोटरों की तरफ से सुपर माडल पोलिंग बूथ पर जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुविधाएं मुहैया करवाने पर डिप्टी कमिशनर का धन्यवाद किया गया।