फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vigilance team caught ASI accepting a bribe

पकड़ा गया घूसखोर ASI: झगड़े के केस में मांग रहा था रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने दबोचा

Tue, 07 Jul 2026 06:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 06:47 PM IST
सार

विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर एएसआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Vigilance team caught ASI accepting a bribe
विजिलेंस की टीम ने घूस लेते पकड़ा ASI - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

थाना तलवंडी साबो में तैनात एएसआई को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी एएसआई की पहचान बलजीत सिंह के तौर पर हुई है जो लड़ाई-झगड़े के केस में एक पक्ष से रिश्वत ले रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीड तालाब निवासी शिवराज सिंह के बेटे का तलवंडी क्षेत्र के गांव बहमन जस्सा सिंह वाला के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। सूत्रों ने बताया कि थाना तलवंडी साबो का एएसआई बलजीत सिंह जो बीड तालाब निवासी युवक पर केस दर्ज करने का कहकर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसके चलते एएसआई की बीड तालाब वाले युवक के परिजनों के साथ बीस हजार रुपये में डील तय हो गई।
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी विजिलेंस टीम को दी गई। विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर एएसआई को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed