फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Video of Wrestler Great Khali arguing with toll workers at Phillaur toll plaza goes viral

Great Khali: फिल्लौर में टोल कर्मियों और ग्रेट खली में विवाद, रेसलर पर आई कार्ड मांगने पर थप्पड़ जड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 12 Jul 2022 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 01:05 PM IST
सार

दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। फिलहाल वे जालंधर में अकादमी चला रहे हैं। 

विज्ञापन
Video of Wrestler Great Khali arguing with toll workers at Phillaur toll plaza goes viral
ग्रेट खली का वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई के हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन और भाजपा नेता दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की मंगलवार सुबह फिल्लौर टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद टोल कर्मियों ने खली पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा बंद कर खली की गाड़ी को घेर लिया जिसके बाद वहां काफी देर हंगामा होता रहा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया और खली को सुरक्षित निकाला। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद असहज महसूस कर रहे खली ने कहा कि जब वह टोल पर पहुंचे तो उन्हें देख टोल कर्मी कार में घुसकर फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। जब मना किया तो अपशब्द भी बोले। वही टोल कर्मियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जैसे ही खली की गाड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो उन्होंने आईडी कार्ड दिखाने को कहा। इस पर खली ने टोल कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मौके पर पहुंची लुधियाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद खली ने बताया कि वह जालंधर से करनाल जा रहे थे कि फिल्लौर के लाडोवाव टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की। डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली जालंधर में अपनी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी चला रहे हैं जहां वह नए रेसलर तैयार कर रहे हैं। खली 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत देने पहुंचे द ग्रेट खली
फिल्लौर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ हुए विवाद के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए द ग्रेट खली मंगलवार की शाम को पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से मिलने पहुंचे। देर रात उनके पुलिस कमिश्नर से मिलने की सूचना के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी और द ग्रेट खली के बाउंसर भी वहां पहुंच गए। 

गाड़ियों से उतरकर द ग्रेट खली सीधे पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। इस दौरान सोमवार को टोल प्लाजा पर हुए विवाद के बारे में उन्हें पूरी जानकारी दी। इस दौरान द ग्रेट खली ने पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से मांग की है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोककर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। 

उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से मुलाकात के बाद खली ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ जा रहे थे तो उन्होंने अपनी पहचान बता दी। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ सेल्फी लेने की बात की तो उन्होंने कहा कि वह जल्दी में हैं और फोटो नहीं करवा सकते। इसके बाद कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उन पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए गए ताकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। 

टोल प्लाजा मुलाजिम ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान उन्हें गलत शब्दावली बोली गई और दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि द ग्रेट खली ने शिकायत दी है। इसके बारे में जांच का आदेश जारी कर दिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed