फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Video made before suicide, jumped into canal, died

Jalandhar News: आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, नहर में कूदा, मौत

Sat, 06 May 2023 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 06 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Video made before suicide, jumped into canal, died
लेनदेन से परेशान 40 वर्षीय व्यक्ति ने नहर में कूद की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। कोटकपूरा शहर के एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कुछ व्यक्तियों से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने पारिवारिक सदस्यों को भी भेजी जिसमें वह कुछ व्यक्तियों पर परेशान करने का आरोप लगा रहा है। इस व्यक्ति की पहचान कोटकपूरा के शहीद भगत सिंह नगर निवासी नरिंदर कुमार उर्फ काकू पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। उसका शव गांव भोलूवाला के पास से बरामद हो गया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति फेरी लगाने का काम करता था और वह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों समेत माता-पिता को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि उसका कुछ लोगों के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था और यह लोग उसे परेशान कर रहे थे जिसका जिक्र उसने उस वीडियो में किया है, जोकि उसने आत्महत्या करने से पहले बनाकर अपने परिवार को भेजी थी। वीडियो मिलने के बाद परिवार कुछ कर पाता, तब तक उसने नहर में छलांग लगा दी थी। इस मामले में थाना सदर पुलिस की तरफ से उसके शव का गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल काॅलेज व अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो 06एफआरडीपी02-मृतक नरिन्द्र कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed