फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Victim woman doctor will sit in front of DC office, woman doctor will sit on an indefinite strike in front of DC office

डीसी दफ्तर समक्ष बेमियादी धरने पर बैठेगी पीड़ित महिला डॉक्टर

Thu, 14 Nov 2019 09:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Victim woman doctor will sit in front of DC office, woman doctor will sit on an indefinite strike in front of DC office
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के यौन शोषण मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी सीनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप सामाजिक जत्थेबंदियों पर आधारित एक्शन कमेटी की तरफ से 16 नवंबर से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष बेमियादी रोष धरना शुरू किया जाना है। इस धरने में पीड़ित महिला डॉक्टर ने भी बैठने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

एक्शन कमेटी के सदस्यों की हाजिरी में पत्रकारवार्ता करते हुए पीड़ित महिला डॉक्टर ने कहा कि आरोपी सीनियर डॉक्टर समेत यूनिवर्सिटी के आला अधिकारी जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने 20 अगस्त को एसएसपी व डीसी के पास लिखित शिकायत देकर इंसाफ की मांग की थी। नियम के अनुसार इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज करके जांच की जानी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव के चलते केस को जांच के अधीन ही रखा हुआ है। इस मौके पर एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. अमर सिंह आजाद, लाल सिंह गोलेवाला, गुरदयाल सिंह भट्टी, अशोक कौशल, गुरपाल सिंह नंगल व राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने कहा कि धरने में प्रदेश भर से इंसाफ पसंद जत्थेबंदियों के कार्यकर्ता शामिल होंगे और आरोपी डॉक्टरों पर केस दर्ज होने तक धरना जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed