फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Veterinary Pharmacists Union Punjab Employees protest in front of CM Bhagwant Mann new house in Jalandhar

Jalandhar: गृह प्रवेश से पहले CM मान के नए आवास का घेराव, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 25 Jun 2024 05:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर स्थित किराए के मकान पर मंगलवार को बड़ी संख्या में कांट्रैक्ट कर्मचारी धरना देने पहुंचे। सीएम मान ने आज ही घर में गृह प्रवेश करना था, लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Veterinary Pharmacists Union Punjab Employees protest in front of CM Bhagwant Mann new house in Jalandhar
bhagwant mann - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के दीप नगर में किराए पर घर लिया है। उन्होंने जालंधर में होने वाले उपचुनाव के लिए यह घर किराए पर लिया है, जहां वह परिवार के साथ रहेंगे। नए घर में गृह प्रवेश से पहले ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब ने उनके घर का घेराव किया। 

विज्ञापन


माना जा रहा था कि सीएम मान ने आज ही किराए पर लिए घर में गृह प्रवेश करना था, लेकिन यूनियन नेता उनके घर पहुंचे गए व धरना लगा दिया। इस दौरान इन मुलाजिमों ने सरकार खिलाफ नारेबारी भी की। हालांकि पुलिस ने इन मुलाजिमों को सीएम आवास तक नहीं पहुंचने दिया व उन्हें सीएम के घर से करीब 800 मीटर दूर ही रोक लिया गया। पुलिस के रोकने के बाद मुलाजिम वहीं बैठ गए व उन्होंने सरकार खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह रोमाणा का कहा कि उनकी मांग है कि अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। मांगों को लेकर करीब 10 दिन पहले ही यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदर्शन कर रहे कच्चे मुलाजिमों का कहना था कि वह लंबे समय से काम कर रहे हैं। सरकार न तो उन्हें पक्का कर रही है व न ही वेतन में बढ़ोतरी कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल से हम कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। जब हमने पहले विरोध प्रर्दशन किया था तो सीएम मान ने पक्का करने का वादा किया था, मगर हमारे साथ किया वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसके चलते ही हमें प्रर्दशन करने को मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed