फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Union Minister Gajendra Shekhawat had inducted leaders in BJP including two convicted in Jalandhar

Jalandhar: भाजपा में शामिल हुए कत्ल के दोषी, केंद्रीय मंत्री के साथ मंच पर पहुंचे, विपक्ष ने साधा निशाना

Tue, 21 Feb 2023 03:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 03:16 PM IST
सार

बसपा के लोकसभा चुनाव जालंधर की सीट से लड़ चुके एडवोकेट बलविंदर का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है, पार्टी खुद का दामन कैसे साफ होने का दावा कैसे कर सकती है ? भाजपा का नीतिगत प्रोग्राम आम जनता के खिलाफ है।

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Shekhawat had inducted leaders in BJP including two convicted in Jalandhar
जालंधर में भाजपा में शामिल हुए नेता। - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जालंधर में दूसरी पार्टियों के जिन नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया था, उनमें दो सजायाफ्ता अपराधी भी थे। इसकी भनक न तो एजेंसियों को लगी और न ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों को। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को इसके बारे में पता ही नहीं चला। एक नेता जालंधर वेस्ट से पार्टी में शामिल हुआ जबकि दूसरा जालंधर नार्थ से। पार्टी के प्रधान अश्वनी शर्मा का कहना है कि उनको इसके बारे में पता ही नहीं है। वह इसकी जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन


वहीं जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि उनको भी कुछ पता नहीं था कि दोनों कौन है। आप के विधायक शीतल अंगुराल का कहना है कि भाजपा पंजाब में अपना आधार बनाने में असफल रही है और हालात यह बन गए हैं कि पार्टी सजायाफ्ता लोगों को पार्टी ज्वाइन करवा रही है। वो भी किसी छोटे मोटे अपराध में नहीं बल्कि कत्ल जैसे संगीन जुर्म के आरोपियों को, जिनको सजा भी मिल चुकी है। इसका सीधा मतलब है कि पार्टी ऐसे लोगों को ज्वाइन करवा रही है जिससे लोगों में दहशत पैदा हो। भाजपा को लग रहा है ऐसे कातिल भाजपा की नैय्या पार लगाएंगे। मगर भाजपा के इस कदम से जनता में स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा पंजाब में कभी आधार नहीं पाएगी क्योंकि अपराधी लोगों को पार्टी में शामिल कर भाजपा आने वाले चुनावों में डर का माहौल बनाना चाहती है।
विज्ञापन


वहीं आप के जिला प्रधान व योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल का कहना है कि भाजपा जालंधर में लोकसभा उपचुनाव जीतने का सपना देख रही है और इस सपने को पूरा करने के लिए भाजपा अपराधियों को पार्टी में ला रही है। भाजपा कातिलों को पार्टी में शामिल कर जालंधर में खौफ पैदा करने की कोशिश कर रही है लेकिन आप पार्टी इसका डटकर मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के लोकसभा चुनाव जालंधर की सीट से लड़ चुके एडवोकेट बलविंदर का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है, पार्टी खुद का दामन कैसे साफ होने का दावा कैसे कर सकती है ? भाजपा का नीतिगत प्रोग्राम आम जनता के खिलाफ है। भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि वह लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं, जिनके दामन दागदार हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को जालंधर पहुंचे तो कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा थी लेकिन पुलिस को भी नहीं पता चला कि दो अपराधी स्टेज पर शेखावत के साथ खड़े हो गए और सम्मानित हो गए। थाना इंचार्ज नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस को कोई सूची सौंपी नहीं गई थी कि कौन कौन लोग ज्वाइन कर रहे हैं ?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed