फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two lady accused arrest in kidnapping

बच्चे चुराने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two lady accused arrest in kidnapping
जालंधर के फेयर फार्म के नजदीक से अगवा 15 दिन के बच्चे को उनके परिजनों को सौपते डीसीपी गुरमीत सिंह व ? - फोटो : JALANDHAR
घरों के बाहर से बच्चों को उठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मनजीत कौर उर्फ मंजू निवासी भगत पुरा नजदीक शेखोपुरा कपूरथला और बलविंदर कौर निवासी गांव चक्क फतेह सिंह वाला बठिंडा के रूप में हुई है। उनके चार साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने किडनैप हुए 15 दिन के बच्चे को भी ढूंढ निकाला है, जिसे एक फौजी की पत्नी को बेचा गया था।
विज्ञापन

डीसीपी गुरमीत सिंह और एडीसीपी सिटी-वन सुडरविली ने बताया कि मूलरूप से यूपी के रहने वाले एक परिवार के महज 15 दिन के बच्चे शिवा को जालंधर के फेयर फार्म से किडनैप किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार आरोपी तिलक राज और उसकी पत्नी राजविंदर कौर उर्फ ज्योति ने बच्चे को किडनैप किया था। उन्होंने यह बच्चा आरोपी बलविंदर कौर, मनजीत कौर उर्फ मंजू तथा मुक्तसर साहिब की बलजिंदर कौर के साथ मिलकर एक फौजी की पत्नी को देना था। आरोपियों ने बठिंडा कैंट में तैनात फौजी की पत्नी को गुमराह करके 4 लाख 25 हजार रुपये ले लिए थे और कहा था कि उनको लीगल तौर पर दो चार दिनों में बच्चा गोद दिया जाएगा। पुलिस नेे स्पेशल टीम तैयार कर आरोपी महिला बलविंदर कौर और मनजीत कौर मंजू को गिरफ्तार करके बच्चे शिवा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाकी आरोपी तिलक राज, उसकी पत्नी राजविंदर कौर, सुखराज सिंह और बलजिंदर कौर अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed