फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two groups clashed over water extraction in the field one person died due to bullet injury three injured

Firozpur News: खेत में पानी निकासी पर दो गुट भिड़े, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, तीन जख्मी

Sun, 23 Jul 2023 09:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sun, 23 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

थाना आरिफके पुलिस ने अमरजीत के बयान पर आरोपी लखविंदर सिंह, तरसेम सिंह, परमवीर सिंह, मेजर सिंह, गुरदेव सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Two groups clashed over water extraction in the field one person died due to bullet injury three injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर के गांव भाला फराइयां मल में खेत से पानी की निकासी पर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक गुट ने ताबड़तोड़ गोलियां दागना शुरू कर दी। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग जख्मी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाला फराइयां मल निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा संग रहते हैं। चाचा जसवंत सिंह (60) के साथ खेत जा रहे थे। रास्ते में गुरुद्वारा साहिब मोड़ के पास आरोपी बंदूक व लाठियों से लैस ट्रैक्टर पर आ रहे थे। सभी ने रास्ते में ही घेर लिया और कहने लगे इन्हें पानी रोकने का मजा चखाते हैं।
विज्ञापन


लखविंदर सिंह ने अपनी 12 बोर की बंदूक से सीधा फायर चाचा जसवंत पर किया। एक गोली चाचा के सीने में बाईं तरफ लगी। शोर मचाने पर उनकी मदद को ताया का बेटा कश्मीर सिंह, मंजीत कौर व जश्नप्रीत सिंह वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन पर भी गोलियां दागीं। तीनों गंभीर घायल हैं। किसी तरह सरकारी अस्पताल पहुंचे। रास्ते में चाचा जसवंत सिंह की मौत हो गई जबकि बाकी तीनों की नाजुक हालत देख डॉक्टर ने फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना आरिफके पुलिस ने अमरजीत के बयान पर आरोपी लखविंदर सिंह, तरसेम सिंह, परमवीर सिंह, मेजर सिंह, गुरदेव सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed