फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two cars collided with a bus, BSF Commandant and Women's Additional Sessions Judge injured

पराली के धुएं के बीच बस ने कार को मारी टक्कर, एडिशनल सेशन जज और बीएसएफ कमांडेंट जख्मी

Sun, 08 Nov 2020 05:26 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा (फिरोजपुर) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 08 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided with a bus, BSF Commandant and Women's Additional Sessions Judge injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

फिरोजपुर के थाना सदर के तहत गांव महीयां वाला के पास सड़क किनारे खेत में जलाई पराली से फैले धुएं के बीच बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार आगे जा रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में पहली कार में सवार बीएसएफ के कमांडेंट और उनकी बहन एडिशनल सेशन जज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उधर, थाना सदर पुलिस ने रविवार को पराली जलाने वाले अज्ञात किसान के खिलाफ मामला दर्जकर लिया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-46बी के मकान नंबर 1111 में रहने वाले बीएसएफ कमांडेंट जसवंत सिंह धालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वे चंडीगढ़ में बीएसएफ हेडक्वार्टर डब्ल्यूसी में बतौर ऑपरेशन कमांडेंट हैं। शनिवार दोपहर बाद वे अपनी कार में बहन गुरदर्शन कौर के साथ बठिंडा से सुल्तानपुर लोधी जा रहे थे। 

विज्ञापन

गुरदर्शन कौर फाजिल्का में एडिशनल सेशन जज हैं। गांव महीयां वाला के पास सड़क किनारे खेतों में पराली जल रही थी। पराली का धुआं मुख्य राजमार्ग पर फैला था जो बहुत घना था। उन्होंने कार की रफ्तार बहुत धीमी की हुई थी कि तभी पीछे से एक बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस कारण उनकी कार आगे जा रही दूसरी कार से जा टकराई। इस हादसे में वे और उनकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह के मुताबिक पराली जलाने वाले अज्ञात किसान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि शनिवार को तरनतारन में थाना भीखीविंड के तहत आते गांव वीरम निवासी मनजीत कौर (62) खेत में जल रही पराली की चपेट में आकर झुलस गई थीं। निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।

पराली जलाने पर दर्ज नहीं हो रहे मामले 
फिरोजपुर में धान की फसल कटने के बाद कई लोगों ने खेतों में पराली जलाना शुरू कर दिया है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी पर मामला दर्ज नहीं किया है। लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसीलिए किसानों पर मामले दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, पिछले साल जिले में सैकड़ों किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed