{"_id":"63da9fa3cab6980bf1583fe0","slug":"train-will-go-from-jalandhar-to-banaras-with-devotees-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से बनारस जाएगी ट्रेन, सीएम मान दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्रद्धालुओं को लेकर जालंधर से बनारस जाएगी ट्रेन, सीएम मान दिखाएंगे हरी झंडी
Thu, 02 Feb 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:17 AM IST
सार
श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार सुबह ट्रेन रवाना होगी। जालंधर डीसी और सीपी ने तैयारियों का जायजा लिया है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व बनाने के लिए जालंधर से बनारस जा रही तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने जायजा लिया।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने स्टेशन का दौरा किया और डेरा बल्लां प्रबंधन के प्रतिनिधियों से बातचीत की। तीर्थ यात्रियों से भरी ट्रेन श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सिटी स्टेशन से बनारस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हर व्यवस्था की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर कर्मचारी की ओर से आदेशों के पालन को सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
यह एक एतिहासिक घटना है और प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए कत्वर्यबद्ध है कि मेगा आयोजन की सफलता के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पूरे आयोजन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर मिनट की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए। इस दौरान वाहनों की पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुविधा, मंच, जलापूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।