फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Train services on the Pathankot-Joginder Nagar narrow-gauge section to resume from October 11

Jalandhar News: पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज सेक्शन पर 11 अक्तूबर से ट्रेनें बहाल

Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Train services on the Pathankot-Joginder Nagar narrow-gauge section to resume from October 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया है। जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक सुरक्षित पाए जाने के बाद यह फैसला हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक ने इसे अनुमोदित किया है। 11 अक्तूबर 2026 से चार जोड़ी नैरोगेज ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से शुरू होगा। इससे पठानकोट, कांगड़ा, बैजनाथ, ज्वालामुखी रोड और जोगिंदर नगर के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। पठानकोट-बैजनाथ पपरोला के बीच दो जोड़ी ट्रेनें (52465/52470, 52467/52474) चलेंगी।
विज्ञापन

बैजनाथ पपरोला-ज्वालामुखी रोड के लिए एक जोड़ी (52464/52469) और बैजनाथ पपरोला-जोगिंदर नगर के लिए एक जोड़ी (52473/52472) ट्रेन चलेगी। यात्री रेल मदद हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस एप से ट्रेनों के समय की पुष्टि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed