फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tragedy in Jalandhar nine year old boy died after falling into deep pit in field following heavy rain

जालंधर में हादसा: बारिश के बाद खेत में बने गहरे गड्ढे में गिरे नाै साल के मासूम की मौत, पतंग लूटने भागा था

Sat, 24 Jan 2026 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 01:02 PM IST
सार

बरसाती पानी से फसल बचाने के लिए एक किसान ने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद जब बारिश थमी तो बच्चे पतंग उड़ाने लगे। इसी दौरान पतंग लूटने के लिए खेत की ओर दौड़ते समय 9 वर्षीय बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया।

विज्ञापन
Tragedy in Jalandhar nine year old boy died after falling into deep pit in field following heavy rain
मामले की जानकारी देते बच्चे के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में बसंत पंचमी के दिन हुई मूसलाधार बारिश ने जहां कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी, वहीं मकसूदां क्षेत्र में यह बारिश एक परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई। 
विज्ञापन


सुरानुसी पेट्रोल पंप के पास स्थित खेत में, बरसाती पानी से फसल बचाने के लिए एक किसान ने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद जब बारिश थमी तो बच्चे पतंग उड़ाने लगे। इसी दौरान पतंग लूटने के लिए खेत की ओर दौड़ते समय 9 वर्षीय बच्चा गहरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन


घटना के समय उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे घबरा कर घर भाग गए और किसी को इसकी सूचना नहीं दी। जब बच्चा देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान रात करीब 8 बजे खेत में बने गहरे गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ।




मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। बच्चे के परिजनों ने किसान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी लाभ के लिए खेत में इतना गहरा गड्ढा खोदा गया, जो उनके भतीजे की मौत का कारण बना। परिजनों ने प्रशासन से संबंधित किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना नंबर एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed