{"_id":"6529341c54319a68d60a43ba","slug":"tipper-hits-bike-three-die-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-1915-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। शाहकोट में नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल को टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव मूसेवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव सिंह (36) बाइक पर पत्नी लखविन्द्र कौर, बेटे मनकीरत सिंह (1) और अनिल ठाकुर हाल निवासी मलसियां (बिहार) के साथ मलसियां से केक लेकर गांव मूसेवाल जा रहे थे। जब वे बिल्ली चहारमी अड्डे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल सवार सुखदेव सिंह, लखविन्द्र कौर, मनकीरत सिंह और अनिल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखविन्द्र कौर व मनकीरत सिंह को मृत करार दिया। बाइक चालक सुखदेव सिंह व अनिल ठाकुर को प्राथमिक सहायता देकर जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां अनिल ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के उपरांत टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।