फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tipper hits bike, three die

Jalandhar News: टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Fri, 13 Oct 2023 05:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Tipper hits bike, three die
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। शाहकोट में नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल को टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव मूसेवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुखदेव सिंह (36) बाइक पर पत्नी लखविन्द्र कौर, बेटे मनकीरत सिंह (1) और अनिल ठाकुर हाल निवासी मलसियां (बिहार) के साथ मलसियां से केक लेकर गांव मूसेवाल जा रहे थे। जब वे बिल्ली चहारमी अड्डे के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल सवार सुखदेव सिंह, लखविन्द्र कौर, मनकीरत सिंह और अनिल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखविन्द्र कौर व मनकीरत सिंह को मृत करार दिया। बाइक चालक सुखदेव सिंह व अनिल ठाकुर को प्राथमिक सहायता देकर जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां अनिल ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के उपरांत टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed