फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three gangsters arrested including car robbed for murder

हत्या के लिए लूटी गई कार समेत तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Three gangsters arrested including car robbed for murder
पुलिस ने कुछ दिन पहले राहों सूरजकुंड के पास से वरना कार छीनने वाले गैंगस्टरों में से तीन को वीरवार को रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी गई कार सहित 4 पिस्तौल, 2 देसी कट्टे, 9 मैगजीन, 54 कारतूस, 6 नशे के टीके व एक अन्य कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि नवांशहर पुलिस ने वीरवार को रात माहलों बाईपास के पास नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां एक वरना कार को रोका गया। कार पर लगा नंबर गलत पाए जाने के बाद आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद उनसे हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुए। आरोपी परमिंदर उर्फ व्यापारी निवासी हाजीपुर (गढ़शंकर), मनवीर सिंह निवासी भट्ठे (थाना बुल्लेवाल) व गुरप्रीत गोपी निवासी कुक्कड़ माजरा (गढ़शंकर) से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव मुकीमपुर निवासी सुखविंदर व घागों रोड़ावाली निवासी कमल का कत्ल करना था। इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टरों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। परमिंदर उर्फ व्यापारी पर कत्ल जैसी धाराओं के तहत तीन व मनवीर पर कत्ल की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं के अलग-अलग 10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद वरना कार लूटने के लिए इस्तेमाल हुई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। इन्होंने यह कार जनवरी में नवांशहर से लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed