फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   There were explosions everywhere, scared whether we would be able to return home or not?

हर तरफ विस्फोट की आवाजें, डर लगता था कि क्या हम घर लौट पाऐंगे या नहीं ?

Wed, 09 Mar 2022 09:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
There were explosions everywhere, scared whether we would be able to return home or not?
जालंधर। यूक्रेन से वापस लौटे मेडिकल के छात्र सुमित नागरथ ने उसके घर पहुंचने का सारा श्रेय मोदी सरकार को दिया है। यूक्रेन से सकुशल अपने घर ग्रीन ऐवन्यू पहुंचे सुमित ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन के हालात बहुत खराब है। हर तरफ विस्फोट की आवाज और हर समय एक डर दिल में रहता था कि क्या हम सकुशल घर लौट पाएंगे या नहीं ? दिन प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे थे और हम किसी तरह यूक्रेन से निकलना चाहते थे। हमारे पास पैसे खत्म हो गए थे और खाने के लाले पड़ गए थे। किसी तरह जहां से खाना मिला, खाकर दिन गुजारे हैं। बहुत बुरा समय था, ऐसा लगता है कि एक भयानक सपना था, जो बीत गया।
विज्ञापन

हम सभी छात्रों यकीन था कि भारत सरकार हमें यूक्रेन से निकालने के लिए कुछ न कुछ जरूर कर रही होगी। सुमित ने कहा कि यूक्रेन में भारत के लोगों की काफी मदद की गई है। हम यूक्रेन से सही सलामत बाहर आ सके हैं तो इसका एक कारण उनकी गाड़ियों पर फहरा रहा भारत का झंडा भी था। यूक्रेन में जिस गाड़ी पर भारत का झंडा लगा होता था, उसको बड़ी ही सावधानी व सुरक्षा के बीच दूसरे देश के बार्डर तक पहुंचाया जाता था। सुमित ने कहा कि हम केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें सुरक्षित और निशुल्क घर तक पहुंचा दिया। सुमित नागरथ के पिता संजीव नागरथ ने कहा कि वह केंद्र की मोदी सरकार के बहुत आभारी हैं, जिनके कारण हमारा बेटा और अन्य बेटे-बेटियां भारत वापस लौट सके हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द ही बेटे-बेटियां जो यूक्रेन में अभी फंसे हैं, जल्द से जल्द भारत लौट आऐंगे। सुमित को मिलने पहुंचे भाजपा नेता मोहिंदर भगत ने सुमित के पिता को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार यूक्रेन में फसे विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लाने में गंभीरता से काम कर रही है और जल्द बाकी बच्चों को सकुशल भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed