फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The young man who came to meet his girlfriend at night was beaten to death

खौफनाक: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पकड़ा, किया ऐसा हाल कि पुलिस बुलानी बड़ी

Thu, 13 Jul 2023 12:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Updated Thu, 13 Jul 2023 12:48 AM IST
सार

कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि लड़की के परिजन दोनों के प्रेम विवाह से नाखुश थे। मृतक लड़के के परिवार के अनुसार गुरइकबाल मंगलवार रात को लड़की से अपना मोबाइल लेने गया था लेकिन वहां उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
The young man who came to meet his girlfriend at night was beaten to death
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव औलख में रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों ने करीब चार माह पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। मगर बाद में दोनों लौट आए थे। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को अलग-अलग कर दिया था। इन दिनों वह अपने-अपने घरों में ही रह रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव औलख निवासी गुरइकबाल सिंह (28 ) का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। लगभग चार माह पहले दोनों ने घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों के बाद दोनों गांव लौट आए थे। मगर लड़की के परिजनों को रिश्ता मंजूर न नहीं था। इसके बाद वह अपनी लड़की को घर ले गए थे।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके पश्चात भी गुरइकबाल छिप-छिपकर लड़की से मिलता था और मंगलवार रात भी वह उससे मिलने घर गया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटकपूरा के डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि लड़की के परिजन दोनों के प्रेम विवाह से नाखुश थे। मृतक लड़के के परिवार के अनुसार गुरइकबाल मंगलवार रात को लड़की से अपना मोबाइल लेने गया था लेकिन वहां उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

बरनाला: खेत में सो रहे व्यक्ति की हत्या

बरनाला के गांव पक्खो कलां में खेत में सो रहे नाना-दोहते पर अज्ञात लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमले में नाना की मौत हो गई, वहीं दोहता घायल है। गुरमेल सिंह (55) पुत्र घुतरा सिंह निवासी पक्खो कलां अपने दोहते अविजोत सिंह (9 वर्ष) के साथ खेत में सो रहे थे। दो अज्ञात नकाबपोशों ने तलवारों से हमला कर दिया। गुरमेल सिंह का शव सिविल अस्पताल तपा में रखा गया है। वहीं, अविजोत सिंह का इलाज सिविल अस्पताल तपा जिला बरनाला में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed