फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The undertrial who escaped from police custody was caught from Kathlaur Sanctuary

Jalandhar News: पुलिस हिरासत से भागा हवालाती कथलौर सेंक्चुअरी से काबू

Sun, 15 Jun 2025 08:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
The undertrial who escaped from police custody was caught from Kathlaur Sanctuary
फोटो:
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने दौरान भागे हवालाती को पुलिस ने तीसरे दिन पकड़ लिया। आरोपी जब फरार हुआ तो वे अपने गांव ही लौट आया और गांव के पास वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी में छिपकर बैठा था। एसएचओ हेमराज मुताबिक शुक्रवार शाम 6 बजे आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू को थाना तारागढ़ की पुलिस मेडिकल करवाने संबंधी सिविल अस्पताल पठानकोट लेकर आई। इसके बाद आरोपी वहां चालाकी से हथकड़ी से हाथ निकाल पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर भाग गया। पुलिस मुलाजिमों ने इसका पीछा भी किया लेकिन, हाथ नहीं आया। आरोपी का पीछा करते पुलिस उसके गांव पहुंची तो वहां से सूचना मिली कि आरोपी कथलौर सेंक्चुअरी में छिपकर बैठा है। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को 11 जून अड्डा पुराना तारागढ़ से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन व 700 रुपये ड्रग मनी बरामद की थी।
फोटो: 01 आरोपी पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed