फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The miscreant absconded, snatching a thousand Canadian dollars after beating the couple

दंपती से मारपीट कर एक हजार कैनेडियन डॉलर छीन बदमाश फरार

Mon, 25 Jul 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The miscreant absconded, snatching a thousand Canadian dollars after beating the couple
फिरोजपुर। गांव जमीतपुर ढेरू में एक दंपती के घर में चार बदमाशों ने घुसकर मारपीट की और एक हजार कैनेडियन डॉलर, बारह तोले सोने के जेवरात व 85 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। बदमाश दंपती को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर गए। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बलदेव सिंह वासी गांव जमीतपुर ढेरू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी पत्नी मंजीत कौर अपने घर में सो रहे थे। रविवार रात एक बजे के करीब चार बदमाश उनके बेडरूम में घुस गए। आते ही बलदेव पर हमला बोल दिया, चीखने पर आरोपियों ने और पीटना शुरू कर दिया। दो आरोपियों ने किरच निकाल ली। आरोपियों ने कमरे में पड़ी अलमारी खुलवाई और उसमें पड़े एक हजार कैनेडियन डॉलर, पचास हजार रुपये इंडियन करंसी, बारह तोले सोने के जेवरात के अलावा स्टोर में पड़ी पेटी का ताला तोड़ उसमें से 35 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। सभी आरोपी नकाबपोश थे। इस संबंधी पुलिस को सूचना दी, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बलदेव के बयान पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed